Pilibhit News: घर में घुसकर युवक के साथ मारपीट
पीलीभीत, अगस्त 14 -- Pilibhit News: पूरनपुर। पुरानी रंजिश को लेकर पिता पुत्रों ने घर में घसकर गाली गलौज करते हुए एक युवक के साथ मारपीट की। बचाने पहुंची उसकी गर्भवती पत्नी को भी पीटा। महिला की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर ता. महाराजपुर निवासी सीमा अपने घर में मौजूद थी। इस दौरान गांव के ही अमरीश, जितेंद्र और उनके पिता ओम प्रकाश पुरानी रंजिश के चलते घर में घुस आए और गाली गलौज करने लगे। महिला के परिजनों ने इसका विरोध किया। आरोप है इस पर तीनों आरोपियों ने गर्भवती महिला सीमा के पति के साथ मारपीट शुरु कर दी। बचाने पहुंची सीमा को भी आरोपियों ने पीट दिया। शोर शराबा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने सीमा की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.