पीलीभीत, अगस्त 30 -- Pilibhit News: पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला तुलाराम निवासी हरीशंकर पुत्र पूरनलाल ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई्र, जिसमें कहा गया कि 28 अगस्त को रात आठ बजे घर के बाहर से निकल रहे वाहन पर सवार तीन लोगों ने उसके साथ गालीगलौज करना शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी उसके घर में घुस आए और मारपीट की। आसपास के लोगों के एकत्र होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी नरेश त्यागी ने बताया कि बाइक नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। यह भी पढ़ें- मीनार बार में गाली देने से मना किया तो युवक पर तमंचे की बट से हमला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...