पीलीभीत, अगस्त 27 -- Pilibhit News: बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम इमलिया निवासी रमेश पुत्र जयंती प्रसाद ने थाना बरखेड़ा में रिपोर्ट कराई। जिसमें कहा गया कि 26 अगस्त को सुबह करीब साढ़े सात बजे वह अपने घर पर था। इसी दौरान गांव के राजेश पुत्र रामपाल, राकेश पुत्र रामपाल और मुनीश पुत्र श्याम बिहारीलाल उसके दरवाजे पर पहुंचे और बिना वजह गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि तीनों ने उसके साथ विरोध करने पर लाठी-डंडों से मारपीट की। रमेश की माता तुलसा देवी और बहन भागवती उसे बचाने पहुंचीं तो आरोपियों ने उनके साथ भी गाली-गलौज और मारपीट की। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...