पीलीभीत, अक्टूबर 18 -- Pilibhit News: पूरनपुर। एक युवक ने घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। महिला के शोर मचाने पर पड़ोसी महिला ने उसे आकर बचाया। इस दौरान आरोपी ने गाली गलौज करते हुए महिला को बदनाम करने की धमकी दी और फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना सेहरामऊ क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि वह बच्चों के साथ घर में रहती है। उसके पति बाहर रहते हैं। शुक्रवार रात महिला अपने बच्चों के साथ घर में सो रही थी। आरोप है इस दौरान पड़ोस में रहने वाला संदीप दीवार फांदकर घर में घुस आया। आहट होने पर महिला की नींद खुल गई। उसने घर में घुसे आरोपी संदीप का विरोध किया। आरोप है संदीप महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध पर उसे गांव में बदनाम करने की धमकी दी। शोर शराबा होने पर पड़ोस में रहने वाली...