पीलीभीत, सितम्बर 4 -- Pilibhit News: पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम खजरा गौटिया निवासी रबीना पत्नी सत्यपाल ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि एक सितंबर को शाम चार बजे गांव के सत्यपाल, कालीचरन, रामश्री, रमेश और मंजू उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने उसके साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट की। जब परिजन ने बचाने का प्रयास किया तो उनको भी जान से मारने की धमकी दी। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। जिसपर आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...