Pilibhit News: घर में घुसकर पिता-पुत्र को पीटा, रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत, अक्टूबर 28 -- Pilibhit News: अमरिया थाना क्षेत्र के कैचूटांडा गांव में गाली-गलौज का विरोध करने पर पिता-पुत्र के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी इशरार अली पुत्र निसार अली ने थाना अमरिया में रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसमें कहा गया कि 27 अक्तूबर को दोपहर करीब डेढ़ बजे सरताज और तसलीम पुत्र अशफाक अली, छोट्टन और मुशरफ पुत्र वेदली शाह निवासी कैचूटांडा उनके घर में घुस आए। आरोप है कि चारों ने उन्हें और उनके बेटे उवैश को बेवजह गाली देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने पिता-पुत्र के साथ मारपीट की। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने दोनों को बचाया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.