Pilibhit News: घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला, चार घायल
पीलीभीत, सितम्बर 23 -- Pilibhit News: जहानाबाद। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम खमरिया पुल में भतीजी की शादी से नाराज दूसरे पक्ष के लोगों ने एक परिवार पर धारदार हथियारों और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में दो महिलाओं समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवार ने जहानाबाद पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित अजय पाल पुत्र हेतराम ने थाना जहानाबाद पुलिस को तहरीर दी। जिसमे कहा गया कि गांव का ही रवि उसकी भतीजी से जबरन शादी करना चाहता था। परिवार ने 20 सितंबर को भतीजी की शादी कहीं और करवा दी। आरोप है कि उसी शाम करीब सात बजे अजय पाल परिवार के साथ अपने भाई विकास के घर पहुंचा। तभी रवि,उसके पिता हरीओम, ओमप्रकाश, मोहित, हरीशंकर,प्यारे लाल, दीपक,रिंकू,रवि पुत्र प्यारे लाल,राह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.