Pilibhit News: घर में घुसकर छेड़छाड़ करने के मामले में तीन साल की सजा
पीलीभीत, नवम्बर 4 -- अदालत ने सुनाई तीन वर्ष की सजा Pilibhit News: पीलीभीत। घर में घुसकर युवती के साथ छेड़छाड़ करने और गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में जनपद सत्र न्यायाधीश रविन्द्र कुमार की अदालत ने आरोपित को दोषी पाते हुए तीन वर्ष के कारावास और 19 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। अभियोजन के अनुसार थाना गजरौला क्षेत्र के एक गांव की युवती ने 23 जुलाई 2023 को थाने में तहरीर देकर बताया कि 22 जुलाई 2023 की रात वह अपने परिवार के साथ घर में सो रही थी। वह एक चारपाई पर अलग सो रही थी। रात करीब 11:30 बजे गांव का सुरेश उसकी चारपाई पर आकर लेट गया। पहले उसे लगा कि उसके पति दूसरी चारपाई से आकर लेट गए हैं। आंख खुलने पर उसने देखा कि सुरेश उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा है। शोर मचाने पर पति भी जाग गए और सुरेश को मौके पर पकड़ लिया। इस पर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.