पीलीभीत, अक्टूबर 28 -- चालक और पत्नी से मारपीट का आरोप Pilibhit News: जहानाबाद। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम सियाबाड़ी पट्टी में एक चालक और उसकी पत्नी के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि दो लोगों ने पहले चालक को गांव में सड़क किनारे स्थित पेट्रोल पंप के पास रोककर गाली-गलौज की और मारपीट पर उतारू हो गए। इसके बाद चालक के घर पहुंचकर उसके साथ लात-घूंसों और लाठी-डंडों से मारपीट की। बीच-बचाव करने आई चालक की पत्नी को भी पीटने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्राम सियाबाड़ी पट्टी निवासी गौतम पुत्र नंदलाल ने थाना जहानाबाद पुलिस को तहरीर दी। जिसमे कहा गया कि वह पेशे से चालक है। आरोप है कि 25 अक्तूबर की रात करीब आठ बजे वह गांव में सड़क किनारे स्थित पेट्रोल पंप पर मौजूद था।...