Pilibhit News: घर छोड़कर गया ग्यारहवीं का छात्र सकुशल मिला
पीलीभीत, जुलाई 11 -- Pilibhit News: पीलीभीत। ऑनलाइन गेम में रुपये हारने और परिजनों की फटकार के बाद कक्षा 11 का एक छात्र घर छोड़कर चला गया। देर रात तक उसका पता नहीं चलने पर परिवार के लोग कोतवाली पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस गुमशुदगी दर्ज करने की तैयारी कर रही थी, तभी छात्र घर के पास ही एक परिजन को मिल गया। इसके बाद उसे कोतवाली लाया गया, जहां पूछताछ के बाद पुलिस ने छात्र को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले के निवासी एक व्यापारी का बेटा ऑनलाइन गेमिंग में अच्छी-खासी रकम हार गया था। इसकी जानकारी मिलने पर गुरुवार को एक रिश्तेदार ने उसे डांटते हुए मोबाइल से दूरी बनाने की सलाह दी। इससे नाराज होकर छात्र शाम को घर से निकल गया। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर परिवार रात 10 बजे पुलिस के पास पहुंचा। छात्र के सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.