पीलीभीत, सितम्बर 3 -- Pilibhit News: पूरनपुर। घर के बाहर सफाई कर रहा ग्रामीण करंट लगने से वह अचेत हो गया। उस उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने ग्रामीण को मृत घोषित कर दिया। जानकारी लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव गभिया सहराई निवासी सदानंद पुत्र हीरा घर के बाहर बिजली चालित मोटर लगी हुई है। सुबह सदानंद मोटर के पास हंसिया से सफाई कर रहे थे। इस दौरान उनके हाथ में मौजूद लोहे का हंसिया मोटर के तार से छू गया। जिससे सदानंद करंट की चपेट में आकर अचेत हो गए। जानकारी लगते ही परिजनों में खलबली मच गई। वह सदानंद को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। वहां से उन्हें पीलीभीत रेफर कर दिया गया। पीलीभीत में डॉक्टर ने सदानंदमृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में...