Pilibhit News: घर की सफाई के दौरान सर्पदंश से महिला की मौत
पीलीभीत, अगस्त 30 -- Pilibhit News: गजरौला। घर की सफाई कर रही महिला को सांप ने डंस लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। थाना गजरौला क्षेत्र के गांव सराय सुंदरपुर निवासी 52 वर्षीय जमुना देवी पत्नी रामदुलारे शनिवार सुबह घर की साफ-सफाई कर रही थीं। इसी दौरान घर में निकले सांप ने उन्हें डंस लिया। सांप के डंसने के बाद महिला की हालत बिगड़ी तो परिजन घबरा गए। इसके बाद परिजन महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल में प्राथमिक चेकअप के दौरान उनको मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत के बाद परिवार के लोग शव को लेकर घर पर आ गए। शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.