पीलीभीत, अगस्त 7 -- Pilibhit News: पीलीभीत। गांधी सभागार में डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में हर घर आयुष योग कार्यक्रम के आयोजन के लिए समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक के निर्देश बैठक में डीएम ने क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी को निर्देश दिये कि प्राचीन एवं प्राकृतिक चिकित्सा पद्धाति आयुर्वेद को जिले के प्रत्येक घर तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के बाद स्वयं सेवकों को आयुष के सिद्धातों एवं पद्धातियों तथा योग के रिफ्रेशर कोर्स के आधार पर आयुष मित्र, योग मित्र एवं योग दीदी के रूप में नामित करें और उनको प्रशिक्षण दिया जाये।

प्रशिक्षण और जागरूकता प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद आयुष मित्र, योग मित्र एवं योग दीदी को प्रमाण प्रत्र प्रदान किये जाये। उन्होंने कहा कि आयुष मित्र जिले की ग्राम पंचायतों में आयुष आधारित स्वास्थ्...