Pilibhit News: घरेलू विवाद में महिला से मारपीट
पीलीभीत, जुलाई 4 -- Pilibhit News: बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के ग्राम भगवन्तापुर निवासी अनीता देवी ने थाना बरखेड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 30 जून की रात करीब आठ बजे उसने अपने पति प्रेमपाल से बच्चे के लिए दूध लाने को कहा। इसी बात पर पति ने उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि सास दुलारो देवी, जेठ मुकेश, जेठानी लक्ष्मी देवी, देवर हरीश तथा ससुर लालता प्रसाद ने भी मारपीट की और फूंकनी से हमला कर घायल कर दिया। महिला का आरोप है कि मारपीट के बाद उसे घर से निकाल दिया गया, जिससे वह पूरी रात घर के बाहर घायल अवस्था में पड़ी रही। यह भी पढ़ें- विवाहिता को पीटने का आरोप,मुकदमा दर्ज पीड़िता ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष पहले भी मारपीट करता रहा है और जान से मारने की धमकी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.