पीलीभीत, अगस्त 29 -- Pilibhit News: बीसलपुर। अज्ञात कारणों से एक युवक ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। युवक को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्षेत्र के ग्राम सिरसा निवासी मनोज कुमार के पुत्र आशीष कुमार 19 वर्ष ने अपने घर पर रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। युवक की हालत गंभीर बताई गई है। जहर खाने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। यह भी पढ़ें- Moradabad News: युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...