Pilibhit News: घटनास्थल के सुरागों और संदिग्धों के आधार पर जांच तेज, कई लोगों से पूछताछदावा
पीलीभीत, अगस्त 7 -- Pilibhit News: पूरनपुर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव हुसैनापुर में लाखों रुपये की चोरी की वारदात के खुलासे के लिए पुलिस ने कई टीमें लगा दी हैं। टीमों ने घटनास्थल से मिले सुरागों के आधार पर जांच तेज कर दी है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का दावा है कि घटना का जल्द खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।गांव के रहने वाले रामरतन भारती के घर चोरों ने निशाना बनाते हुए नकदी, जेवर और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया था। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। कोतवाल पवन पांडेय ने बताया कि खुलासे को लेकर टीमों को लगाया गया है। संदिग्ध गतिविधियों की पड़ताल की जा रही है। कई लोगों से पूछताछ की गई है और कुछ अहम सुराग भी मिले हैं। जल्द ही चोरी की वारदात का खुलासा कर पूरे गिरोह को गिरफ्तार कर लिया जाएगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.