Pilibhit News: ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण, मुकदमा दर्ज
पीलीभीत, सितम्बर 10 -- Pilibhit News: बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम विक्रमपुर में बुधवार सुबह ग्राम समाज की जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध निर्माण शुरू कर दिया। निर्माण कार्य शुरू होते ही मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने आपत्ति जताई और इसकी सूचना राजस्व विभाग की टीम तथा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना बरखेड़ा पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने निर्माण कार्य को तत्काल रुकवा दिया। इस दौरान निर्माण कार्य में जुटे कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर ग्रामीणों की काफी भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने मो. फारूख पुत्र याकूब, सोहरत मदार पुत्र शाबीर, शाकिर पुत्र छदन्न और इकबाल पुत्र इशरार को हिरासत में लिया है। प्रभारी निरीक्षक बरखेड़ा सत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.