पीलीभीत, अक्टूबर 24 -- Pilibhit News: पीलीभीत। डीपीआरओ रोहित भारती ने ब्लाक बीसलपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत रसयाखानपुर में व्याप्त गंदगी और जलभराव को लेकर ग्राम पंचायत सचिव जाकिर अली को नोटिस देकर जवाब तलब किया है। तीन दिन के अंदर सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराते हुए एंटी लार्वा छिड़काव कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही एडीओ (पंचायत) बीसलपुर को स्थलीय सत्यापन कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...