Pilibhit News: ग्राम पंचायत मीरपुर वाहनपुर में अव्यवस्थाओं पर डीपीआरओ सख्त
पीलीभीत, अक्टूबर 22 -- Pilibhit News: पीलीभीत। ग्राम पंचायतों के कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और सरकारी व्यवस्थाओं का सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के लिए डीपीआरओ ने कड़ा रुख अपनाया है। ब्लाक बीसलपुर की ग्राम पंचायत मीरपुर वाहनपुर में निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों और प्राप्त शिकायतों के बारे में ग्राम पंचायत के प्रशासक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सात दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है। बीते दिवस किए गए निरीक्षण में ग्राम सचिवालय में इंटरनेट की व्यवस्था उपलब्ध नहीं पाई गई। सामुदायिक शौचालय के दरवाजे टूटे हुए मिले और आरआरसी सेंटर का संचालन सुचारू रूप से होता नहीं पाया गया। निरीक्षण के दौरान सामने आई कमियों को दूर करने के निर्देश दिए गए थे। इसके अलावा ग्राम विकास अधिकारी/ग्राम पंचायत सचिव द्वारा प्रस्तुत पत्र तथा पंचायत सहायक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.