Pilibhit News: ग्रामीण से मारपीट, मुकदमा दर्ज
पीलीभीत, जुलाई 19 -- Pilibhit News: बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम जार कलिया निवासी लालता प्रसाद पुत्र रोशन लाल ने थाना बरखेड़ा में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमें बताया कि वह अपनी भैंस चराकर घर लौट रहा था। आरोप है कि गांव में घर के मोड़ पर पहुंचते ही सामने से आए मुख्तयार, उसकी पत्नी तथा उनके बच्चे आमिर और साजिया ने अचानक गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद पीड़ित ने बरखेड़ा थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.