Pilibhit News: ग्रामीण की हत्या के मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार
पीलीभीत, अगस्त 30 -- Pilibhit News: पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम बसंतापुर निवासी शिवकुमार ने थाना न्यूरिया में दो दिन पूर्व रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसमे कहा गया था कि बुधवार शाम करीब छह बजे वह अपने पिता 46 वर्षीय रामपाल के साथ घर लौट रहा था। गांव से कुछ दूर जनसेवा केंद्र के पास उनके तहेरे भाई सूरज और गांव निवासी अनिल पुत्र भिकारी लाल के बीच हो रही मारपीट का विरोध करने पर आरोपी अनिल ने उसके पिता से गाली गलौच की। विरोध करने पर धक्का देकर गिरा दिया। लोहे के कड़े से मूंह पर वार कर घायल कर दिया था। जिससे उनकी मौत हो गई। मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। पुलिस ने शनिवार सुबह आरोपी को ग्राम बसंतापुर के निकट से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष दिगंबर सिंह ने बतया कि आरोपी के जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.