पीलीभीत, जुलाई 17 -- Pilibhit News: बरखेड़ा। संवाददाता दो सप्ताह से गांव के आसपास दहशत मचाए हुए तेंदुए ने शुक्रवार को फिर से गोवंश पर हमला कर दिया। यह देख कर डनलप सवार किसान वहां से भाग खड़ा हुआ। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी है। साथ ही बताया कि तेंदुआ एक बछड़े को जंगल के अंदर खींच ले गया।बहादुरपुर हुक्मी में बैल पर हमला होते देख किसान दहशत में आ गए और वहां से बैरंग लौटे। हालांकि शोर शराबे के बीच लामबंद हुए किसानों ने एकत्र होकर डनलप वाले बैल की जैसे तैसे जान बचाई। हालांकि पास में ही घास चर रहे बछड़े को तेंदुआ खींच ले गया। जिससे ग्रामीणोंम में दहशत है। ग्रामीण छत्रपाल ने बताया कि सुबह करीब सात बजे का यह पूरा घटनाक्रम है। इसके बाद ग्रामीणों ने बच्चों को स्कूल नहीं भेजा। गांव वालों ने बताया कि तेंदुआ कई बेजुवान जानवरों को निवाला ब...