Pilibhit News: गौहनिया में खाई में मिली युवक की लाश, हत्या का आरोप
पीलीभीत, अक्टूबर 3 -- Pilibhit News: बिलसंडा। गौहनिया गांव में गुरुवार रात युवक का शव सड़क किनारे खाई में पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे को लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। मृतक के भाई ने भतीजे पर हत्या का आरोप लगाये हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक की शिनाख्त सर्वेश सिंह निवासी गौहनिया के रूप में हुई है। हालांकि शुरुआती जांच में पुलिस को चोटों के कोई निशान नहीं मिले हैं। थाना क्षेत्र का गांव गौहनिया हाईवे पर स्थित है। गुरुवार शाम को राहगीरों ने खाई में एक युवक का शव पड़ा देखा। जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। सूचना पर एसओ जगदीप मलिक फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से शव को खाई से निकला गया। कुछ देर बाद ही युवक की शिनाख्त हो गई। सूचना पर जिले से फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। साक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.