पीलीभीत, अगस्त 15 -- Pilibhit News: पीलीभीत। पशुपालन विभाग की देवीपुरा गौशाला में जल्द ही महंत अवैद्यनाथ गोसंवर्धन केंद्र की शुरुआत होगी, जहां पर लिक्विड परमेटेड मेन्योर का उत्पादन शुरू हो जाएगा। इससे देवीपुरा गौशाला आर्थिक रूप से समृद्धशाली बन सकेगी। संवर्धन केंद्र का जल्द ही उद्घाटन होगा। जनपद भर में 66 गौशालाएं संचालित हो रही है, जहां पर लाखों की संख्या में गोवंश संरक्षित किए जा रहे हैं। ग्रामीणों को गोवंश को पालन के लिए दिए गए हैं। जनपद मुख्यालय से तीन किलोमीटर की दूरी पर देवीपुरा गौशाला को आर्थिक रूप से समद्धशाली बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। सामाजिक संस्था सोशल हैरीटेज और नैनोवर्स प्राइवेट लिमिटेड के बीच समझौता पत्र हुआ। पंचगव्य (गोबर, गोमूत्र, दूध, दही, घी) से लिक्विड परमेटेड मेन्योर उत्पादित किया जाएगा। इसके लिए गौशाला में महंग ...