Pilibhit News: गोष्ठी में सहफसली खेती पर दिया जोर
पीलीभीत, जुलाई 17 -- Pilibhit News: पूरनपुर। गुरुवार को तहसील क्षेत्र के गांव चंदिया हजारा के पंचायत घर में किसान गोष्ठी हुई। इसमें ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक मनीष सिंह ने किसानों को सहफफसली के लाभ बताते हुए उसे करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि किसान गन्ने की फसल के साथ उर्द मूंग आदि सहफसलें कर सकते हैं। इससे उनकी आय बढ़ेगी। इस दौरान उन्होंने खेतों में जाकर गन्ने की फसल देखी। गोष्ठी में किसानों ने फर्जी शिकायतों पर सटटे बंद करने की समस्या रखी गई। एससीडीआई ने उनकी जांच कराकर सटटे चालू कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान ग्राम प्रधान वासुदेव कुंडू, गन्ना पर्यवेक्षक अनिल चौधारी, रणविजय भारती, अनूप सिंह, कौशल किशोर, धरेन्द्र साहू, एलएच चीनी मिल के कश्मीर सिंह , सनी कुमार, प्रवीर सरकार , शंकर राय ,मिथुन मंडल ,उत्तम राय और गणेश सरकार आदि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.