पीलीभीत, सितम्बर 26 -- Pilibhit News: पीलीभीत। नवागत डीएम आलोक कुमार ने मरौरी ब्लाक क्षेत्र की देवीपुरा गौशाला का औचक निरीक्षण किया। गौशाला में व्यवस्था ठीक न पाए जाने पर सीवीओ और बीडीओ का स्पष्टीकरण तलब किया गया है। इससे हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में निराश्रित गौवंशों के लिए भूसा, पीने योग्य पानी, हरा चारा, साफ-सफाई व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने घायल व बीमार गोवंशों की इलाज और देखभाल के लिए सीवीओ को निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने गौशाला में मृत गौवंशों के पंचनामा रजिस्टर व अन्य अभिलेखों की जांच की। गौशाला में व्यवस्था ठीक न पाए जाने पर सीवीओ और बीडीओ का स्पष्टीकरण तलब किया। डीएम ने भूसे की उपलब्धता के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने गोवंशों को नियमित हरा चारा देने के निर्देश दिए। उन्होंने कह...