Pilibhit News: गोवंश से टकराई नगर पालिका के बड़े बाबू की बाइक, गंभीर रूप से घायल
पीलीभीत, अक्टूबर 25 -- Pilibhit News: बीसलपुर। संवाददातानगर पालिका परिषद कार्यालय में तैनात बड़े बाबू अकरम खान की बाइक गोवंश से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।बीसलपुर नगर पालिका कार्यालय में तैनात बड़े बाबू अकरम खान बीते शुक्रवार शाम करीब छह बजे ड्यूटी समाप्त कर अपनी बाइक से अपने घर रसियाखानपुर रहे थे। जैसे ही वह ईदगाह चौराहे के पास पहुंचे, अचानक उनकी बाइक के सामने एक गोवंश आ गया। बाइक गोवंश से टकरा गई और वह सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। निजी अस्पताल में भर्ती घटना की सूचना मिलते ही ईओ शमशेर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तुरंत घायल बड़े बाबू को उठाया और एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार उनके हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.