Pilibhit News: गोवंश पशु के साथ क्रूरता करने पर मुकदमा दर्ज
पीलीभीत, जुलाई 10 -- Pilibhit News: पूरनपुर, संवाददाता। गोंवश को पीटते हुए ले जा रहे दो आरोपियों का एक युवक ने विरोध किया। इस पर दोनों ने युवक के साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव बजंरिया के रहने वाले सूरज पुत्र सतीशचंद्र गुरुवार को अपने खेत पर जा रहे थे। इस दौरान गोपाल पुत्र इंदल अपने साथी निवासी मनहरिया के साथ गहलुइया जाने वाले रास्ते पर गाय को लाठी डंडो से मारते पीटते हुए ले जा रहे थे। सूरज ने गाय को पीटने से मना किया। आरोप है इस पर गोपाल और उसके साथी ने गाली गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। जानकारी लगते ही हिंदू संगठन के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गोपाल को मौके पर पकड़ लिया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.