Pilibhit News: गोल्ड मेडल जीतने वाले वेटलिफ्टिंग खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन
पीलीभीत, नवम्बर 15 -- Pilibhit News: पीलीभीत, संवाददाता। गांधी स्टेडियम के वेटलिफ्टिंग हॉल में जिला खेल एवं प्रोत्साहन समिति की ओर से गोल्ड मेडल हासिल करने वाले दो वेटलिफ्टिंग खिलाड़ियों को वेटलिफ्टिंग शूज वितरित किए गए। खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। यूनिवर्सिटी स्तर पर स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) जीतकर जिले का नाम रोशन करने वाले प्रतिभावान खिलाड़ी शालिनी और अर्जुन को आगामी प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए वेटलिफ्टिंग शूज की तत्काल जरूरत थी। कोच महेश चंद्र ने आवश्यकता से अवगत कराए जाने और दोनों खिलाड़ियों की कमजोर पारिवारिक स्थिति को देखते हुए समिति के सदस्यों ने आगे आकर सहयोग का निर्णय लिया। खेल एवं प्रोत्साहन समिति के सदस्यों व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनूप अग्रवाल, रवि शर्मा, स्वतंत्र देवल, हरिपाल यादव एवं जगदीश सक्सेना के साम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.