Pilibhit News: गोमती उद्गम स्थल के समग्र विकास के लिए जल संसाधन मंत्रालय की पहुंची टीम
पीलीभीत, सितम्बर 4 -- Pilibhit News: माधोटांडा। माधोटांडा स्थित गोमती उद्गम स्थल के समग्र विकास के लिए भारत सरकार के केंद्रीय जल संसाधन मंत्रालय के वैपकोस की दो सदस्यीय टीम ने पहुंचकर निरीक्षण किया। उद्गम स्थल पर कराए जाने वाले विभिन्न प्रकार के काम के बारे में विचार विमर्श किया। इस मामले में डीएम को अवगत कराया गया।
उद्गम स्थल का विकास पीलीभीत जनपद की पौराणिक धरोहर माधोटांडा स्थित गोमती उद्गम स्थल के समग्र विकास के लिए पीलीभीत के सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद की पहल पर 57 करोड़ का एक प्रोजेक्ट स्वीकृत हुआ। साल भर से कई टीमों ने स्थल का भ्रमण कर जानकारी हासिल की। भारत सरकार के केंद्रीय जल संसाधन मंत्रालय के सार्वजनिक उद्यम वाटर एंड पॉवर कंसलटेंसी सर्विसेज (वैपकोस) के डिप्टी चीफ इंजीनियर दिनेश कुमार वर्मा, आर्किटेक्ट मेघा मील...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.