पीलीभीत, अगस्त 2 -- Pilibhit News: गुरु पूर्णिमा पर चार अगस्त को अलीगंज स्थित श्री बालाजी धाम में भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन होगा। महंत दीपक शर्मा के सानिध्य में होने वाले इस धार्मिक आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे विधि-विधान से गुरु पूजन के साथ होगी। इसके बाद महंत दीपक शर्मा श्रद्धालुओं को गुरु मंत्र देकर दीक्षा प्रदान करेंगे। आध्यात्मिक जीवन का संदेश देंगे। दीक्षा कार्यक्रम के उपरांत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ होगा, जिसमें विश्व शांति, राष्ट्र की उन्नति और जनकल्याण की कामना के साथ श्रद्धालु आहुतियां देंगे। यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आरती के बाद प्रसाद वितरण के साथ महोत्सव का समापन होगा। महंत दीपक शर्मा ने बताया कि गुरु ही अज्ञान के अंधकार को दूर कर ज्ञान का प्रक...