Pilibhit News: गुब्बारा बेचकर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
पीलीभीत, अक्टूबर 20 -- Pilibhit News: बीसलपुर। गांव में फेरी लगाकर घर लौट रहे युवक की साइकिल में बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे युवक घायल हो गया। जिसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बीसलपुर के गांव गुजरौला निवासी रामासरे पुत्र तारा चन्द्र 38 गांव में साइकिल से फेरी लगाकर गुब्बारा व खट्टा मीठा चूरन बेचकर अपने परिवार की जीविका चला रहा था। रविवार की शाम को वह अपने घर लौट रहा था। तभी बेनीपुर मार्ग पर तेजगति से आ रही बाइक ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे रामऔतार घायल हो गया। जिसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक की पत्नी खुशबू देवी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.