Pilibhit News: गाली देने का विरोध करने पर युवक को पीटा
पीलीभीत, सितम्बर 23 -- Pilibhit News: पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम बड़ा मैदना निवासी सुमेर सिंह ने थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 15 सितंबर को उसे जानकारी हुई कि गांव का कमल किशोर उसे गाली दे रहा है। रात करीब नौ बजे वह गांव में सड़क किनारे स्थित मंदिर के पास पहुंचा और कमल किशोर से गाली देने की वजह पूछी। इस पर आरोपी ने अपने साथी नोखेलाल,संजय,राजेश ने उसके साथ लाठी,डंडों से मारपीट करना शुरू कर दी। शोर शराबे पर परिवार के लोग मौके पर आ गए। जिस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: खेत जोतने जा रहे युवक को रास्ते में रोककर पीटा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.