Pilibhit News: गाली देने का विरोध करने पर बंका मारकर किया घायल
पीलीभीत, अक्टूबर 15 -- Pilibhit News: पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम भिंडारा निवासी नरेंद्र कुमार ने थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमे कहा गया कि कुछ अपराधिक प्रवृत्ति के लड़के 11 अक्तूबर को रात नौ बजे उसके घर के सामने बैठकर शराब पीकर गाली गलौच कर रहे थे। जब उसने विरोध किया तो प्रेम वर्मा,संजय,विवेक,विनीत उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। जिससे वह घायल हो गया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि संजय ने बंके से उसके सिर पर प्रहार कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल युवक का मेडीकल कराकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.