Pilibhit News: गाली देने का विरोध करने पर दो बहनों से मारपीट
पीलीभीत, अक्टूबर 22 -- Pilibhit News: पीलीभीत। थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम मुडैला कलां निवासी रेशमा देवी ने थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमे कहा गया कि 19 अक्तूबर को रात करीब आठ बजे गांव का ही राहुल,डब्लू,धर्मेंद्र उसके घर के सामने नशे की हालत में गाली गलौच कर रहे थे। जब उसकी पुत्री मोरकली और राधा ने विरोध किया तो आरोपियों ने दोनों के साथ मारपीट की। हाथ में बांका निकालकर धमकाते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.