Pilibhit News: गाली गलौज का विरोध करने पर पीटा, रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत, अक्टूबर 11 -- Pilibhit News: माधोटांडा। थाना क्षेत्र के गांव कटकवारा निवासी रमेश सिंह पुत्र अर्जुन सिंह ने बताया कि गांव के ही लखबीर सिंह उर्फ लक्खा, कलाव सिंह पुत्रगण बूढ़ सिंह, मंगल सिंह पुत्र कलाव सिंह और रानो कौर पत्नी कलाव सिंह 23 सितंबर को उनके घर के पास गाली-गलौज कर रहे थे। रमेश सिंह ने इसका विरोध किया। आरोप है सभी ने उनकी लात घूंसो और डंडों से पिटाई लगा दी। पड़ोस के लोगों ने उन्हें बचाया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.