पीलीभीत, सितम्बर 1 -- Pilibhit News: पूरनपुर। खेत की रखवाली के दौरान लापता हुई महिला का दूसरे दिन भी पता नहीं चल सका। नहर में चलाया जा रहा तलाशी अभियान बरसात होने से बंद कर दिया गया। बिना किसी विवाद के महिला के नहर में कूदने की बात लोगों के गले नहीं उतर रही है। सोमवार को घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव दिलावरपुर निवासी लक्ष्मी देवी पति अशोक कुमार के साथ धान के खेत की रखवाली करने आई थी। पति अशोक के दूसरे खेत पर चले जाने के बाद लक्ष्मी देवी अचानक गायब हो गई। उसकी चप्पलें और दुपट्टा पास में मौजूद हरदोई ब्रांच नहर के दंदौल पुल के पास रखा मिला था। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: पति के साथ खेत में रखवाली को गई महिला लापता, तलाश जारी इससे लक्ष्मी देवी के नहर में कूदने की आशंका जताई जा रही है। पति अशोक की ओर से गुमशुदगी दर्ज करने के बाद पुलिस महिला की ...