पीलीभीत, अक्टूबर 11 -- Pilibhit News: पीलीभीत। सर्व पितृ अमावस्या के पावन अवसर पर शुक्रवार को गायत्री शक्तिपीठ नकटाना में सामूहिक श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान का आयोजन ऋषि परंपरा के साथ किया गया। यजमान प्रेम पाल गंगवार दीप प्रज्वलन के साथ विधि-विधान से सामूहिक तर्पण किया। इस अवसर पर मनुष्य में देवत्व के उदय और धरती पर स्वर्ग के अवतरण के लिए एक-एक बुराई छोड़कर एक-एक अच्छाई ग्रहण करने का संकल्प लिया गया। विश्व कल्याण के लिए यज्ञ में प्रार्थना की गई। मुख्य प्रबंध ट्रस्टी पीएल गंगवार, सर्वेश पाल सिंह, महेश चंद्र शर्मा, अनिल कुमार शर्मा, मेवा राम, कालीचरण वर्मा, पुरुषोत्तम कुमार, हरिशंकर वर्मा, ममता वर्मा, शिवकुमारी, मुन्नी देवी, रोना गंगवार सहित गायत्री परिवार के सदस्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bijnor News: गायत्री शक्तिपीठ पर कराया सामूहिक श्राद्...