Pilibhit News: गांव में घुसा बाढ़ का पानी, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी
पीलीभीत, सितम्बर 5 -- Pilibhit News: बीसलपुर। देवहा में पानी छोड़े जाने के कारण तलहटी पर बसे कई गांव में बाढ़ का पानी सड़कों पर उतरने लगा है। जिससे ग्रामीणों में खलबली मची हुई है। बीसलपुर के गांव भैंसटा जलालपुर के कई घरों में पानी जमा हो गया है। गांव पूरी तरह से बाढ़ की चपेट में आ गया है, जिससे स्थानीय जनजीवन पूरी तरह पटरी से उतर गया है। लगातार पानी बढ़ने के कारण गांव को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग डूब चुके हैं, जिससे ग्रामीणों का बाहरी दुनिया से संपर्क पूरी तरह कट गया है और आवागमन बंद हो गया है। इसके चलते लोगों के घरों में रखा अनाज, कपड़े और बिस्तर भीगकर खराब हो गए हैं। चूल्हे ठंडे पड़ जाने के कारण कई परिवारों के सामने भोजन का संकट खड़ा हो गया है。 यह भी पढ़ें- Balia News: रिकार्ड की ओर गंगा, एनएच में रिसाव से हड़कम्पघर से बाहर निकलने को तरसे लोग गांव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.