पीलीभीत, अक्टूबर 30 -- Pilibhit News: पीलीभीत। अब जिलेभर की ग्राम पंचायतों में कराए जाने वाले विकास कार्यों का रास्ता साफ हो गया है। ग्राम पंचायतों से आई कार्ययोजनाओं को डीएम ने मंजूरी दे दी है। इसमें से सिर्फ प्राथमिकता वाले कार्यों को मंजूरी दी गई है। इन कार्यों को कराए जाने की कार्रवाई शुरू हो जाएगी। इससे ग्राम पंचायत के प्रशासकों ने राहत की सांस ली है। जिलेभर में 720 ग्राम पंचायतें संचालित हैं, जहां पर ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाएं दी जा रही हैं। शासन स्तर से ग्राम पंचायतों का कामकाज बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए छह महीने की अवधि के लिए ग्राम प्रशासक तैनात किए गए थे, जिनका कार्यकाल अगले महीने 26 नवंबर को पूरा होने जा रहा है। करीब दो माह पूर्व जिले के सभी ग्राम प्रशासकों द्वारा विकास कार्यों की कार्ययोजनाएं अनुमोदन के लिए जिला पंचा...