Pilibhit News: गांवों में चौपाल लगाकर ब्लाक प्रशासक ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं
पीलीभीत, सितम्बर 16 -- Pilibhit News: पीलीभीत। विकासखंड मरौरी क्षेत्र की ग्राम पंचायत गांधीनगर कॉलोनी, अशोकनगर कॉलोनी, पांडेय कॉलोनी में ब्लाक प्रशासक सभ्यता देवी वर्मा ने भ्रमण कर महिलाओं से संवाद कर समस्याएं सुनी। उन्होंने महिला चौपाल में उनका कुशलक्षेम जाना और समस्याओं का निस्तारण किया। महिला चौपाल में ब्लाक प्रशासक ने कहा कि महिला सिर्फ परिवार की जिम्मेदारी निभाने वाली नहीं है। बल्कि समाज और राष्ट्र के निर्माण की मजबूत आधार शिला है। आज हमारी बेटियां शिक्षा, राजनीति, प्रशासन, व्यवसायिक, खेल समेत हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और मेहनत से नई पहचान बना रही है। इसलिए जरूरत सिर्फ महिला की प्रशंसा करने की नहीं है। बल्कि उसकी मेहनत, संघर्ष, प्रतिभा और निर्णय लेने की क्षमता को वास्तविक सम्मान देने की है। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: मरौरी की ब्ला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.