पीलीभीत, जुलाई 20 -- Pilibhit News: बरखेड़ा। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन ने मंडलायुक्त और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें गांवों और प्रधानों से संबधित मुद्दों को लेकर ज्ञापन पत्र सौंप कर समस्याओं का निदान कराने का आग्रह किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष ग्राम प्रधान संगठन केके पांडे द्वारा भेजे गए ज्ञापन पत्र में कहा गया है कि उप्र शासन द्वारा निवर्तमान ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किया गया है। मांग है कि गर्मी/बरसात के मौसम में स्वच्छ जल के लिए नल/हैंडपंप की मरम्मत और गांवों व स्कूलों में लगे वाटर कूलर को ठीक कराया जाए।

गांवों की स्थितियाँ गांवों की गलियों की साफ सफाई व स्वच्छता के लिए निर्देश देने और पूर्व में कराए गए आंगनवाड़ी केंद्रों और अन्नपूर्णा भवनों के लंबित भुगतान को कराया जाए। बैंकों के कोड नंबर बदलने से कुछ फर्म...