Pilibhit News: गांधी स्टेडियम में चयन-ट्रायल्स में 18 बालिकाएं चयनित
पीलीभीत, अक्टूबर 27 -- Pilibhit News: पीलीभीत। गांधी स्टेडियम में हॉकी पीलीभीत एसोसिएशन की ओर से जिला स्तरीय जूनियर बालिका वर्ग हॉकी चयन/ट्रायल्स आयेाजित किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। मंडलीय प्रतियोगिता तीन नवंबर को कराई जाएगी। मंडलीय बालिका हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला क्रीड़ा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव और जिला हॉकी एसोसिएशन के संयोजक दीपक सरकार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पूर्व हॉकी खिलाड़ी मसूद खान और आफताब खान ने अपना परिचय देकर बच्चों का मनोबल बढ़ाया। चयन-ट्रायल्स में कुल 30 बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें से उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर जनपद की 18 बालिका खिलाड़ियों का चयन मंडलीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। सचिव जय प्रकाश ने बताया कि तीन नवंबर को मंडलीय प्रतियोगिता कराई जाएगी, जिसमें चयनित खिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.