पीलीभीत, अक्टूबर 15 -- Pilibhit News: पीलीभीत। गांधी स्टेडियम में अंडर-19 राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप के रोमांचक मुकाबले शुरू हो गए हैं। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। एक दिन पूर्व क्वालीफाइंग मुकाबले आयोजित किए गए थे। क्वालीफाइंग राउंड के बाद ग्रुप बनाकर लीग मैचों की प्रक्रिया आज से शुरू कर दी गई है। गुरुवार को औपचारिक रूप से चैंपियनशिप का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेश के कई जिलों से होनहार खिलाड़ी पहुंचे हैं। क्वालीफाइंग मुकाबलों के बाद तैयार हुए सेट के आधार पर अब मुख्य मुकाबले खेले जा रहे हैं, जिसमें खिलाड़ी अपना दमखम दिखा रहे हैं। इस अवसर पर प्रतियोगिता के आयोजक अनिल महेंद्रू, मनोज गंगवार, जिला क्रीड़ा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव सहित तमाम खेल प्रेमी और खिलाड़ी मौजूद रहे। यह भी पढ़...