पीलीभीत, नवम्बर 7 -- आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा Pilibhit News: पीलीभीत। गांधी सभागार में डीएम आलोक कुमार ने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त ज नशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने और फीडबैक में सुधार लाए जाने के संबंध में समीक्षा बैठक लेकर दिशा निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय स्तर पर लंबित प्रकरणों/शिकायतों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि पोर्टल पर प्राप्त जन शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण किया जाए। डीएम ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण और जनसामान्य के शिकायतों के निस्तारण के प्रति उनकी संतुष्टि शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। शिकायतों के निस्तारण प्रक्रिया के दौरान शिकायतकर्ता का पक्ष ...