Pilibhit News: गलत दिशा में नाली निर्माण का आरोप
पीलीभीत, अगस्त 29 -- Pilibhit News: पूरनपुर। गलत दिशा में नाले का निर्माण कराए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने एसडीएम को पत्र देकर इसमें कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम को दिए गए पत्र में ग्रामीणों ने कहा कि ग्राम पंचायत जेठापुर खुर्द के गांव मुरादपुर ग्राम प्रधान द्वारा कराए जा रहे नाली निर्माण से गांव के कई घरों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो सकती है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने प्रधान को पहले ही इस समस्या से अवगत कराया था और गांव के बाहर की ओर नाले का निर्माण कराने की मांग की थी। विवाद बढ़ने पर ग्रामीणों ने पुलिस को बुलाया था, जिसके बाद पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा दिया था। आरोप है कि पुलिस के जाने के बाद पुनः निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया। ग्रामीणों ने जांच कराकर मौजूदा नाली निर्माण रुकवाने और गांव के बाहर नाले का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.