पीलीभीत, नवम्बर 7 -- Pilibhit News: पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम बढवार निवासी महविश ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमे कहा गया कि उसका मायका थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम कुर्री में है। पांच नवंबर को वह अपने मायके आई हुई थी। दोपहर करीब तीन बजे गांव का ही अकीब उसके घर में घुस आया और बेवजह मारपीट करने लगा। वह गर्भवती है। आरोपी को बताने के बाद भी उसने मारपीट की। जिससे वह घायल हो गई। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ चला गया। घटना के समय वह घर पर अकेली थी। पुलिस ने घायल महिला का मेडीकल कराकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: महिला को पीटकर घर से निकाला, गर्भपात का आरोप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...