Pilibhit News: गन्ने के खेत घसीटकर किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास
पीलीभीत, जुलाई 9 -- Pilibhit News: बीसलपुर। किशोरी को गन्ने के खेत में खींचकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। पुलिस ने किशोरी के बयान दर्ज कर मुकदमा दर्ज किए जाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। बीसलपुर के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी 12 बजे घर से गोबर डालने गई थी। आरोप है कि शमशान भूमि के निकट गांव के एक युवक ने उसे पकड़ लिया और गन्ने के खेत में घसीट कर दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर किशोरी से मारपीट की। कोतवाली आते वक्त युवक के परिजनों ने रोक कर धमकाया। नाबालिग के पिता की तहरीर पर बयान दर्ज करने के बाद मुकदमा दर्ज किए जाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं हल्का दरोगा भी मौके पर रवाना हो गए। कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि किशोरी के साथ छेड़खानी किए जाने की तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर रहे हैं। आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.