Pilibhit News: गन्ने के खेत के पास तेंदुआ देखे जाने से दहशत
पीलीभीत, जुलाई 17 -- Pilibhit News: पूरनपुर, संवाददाता। खेत के किनारे देर रात में तेंदुआ देखे जाने से खलबली मच गई। सड़क से गुजर रहे कार सवारों ने गन्ने के खेत के पास बैठे तेंदुआ का वीडियो बना लिया जो अब वायरल हो रहा है। व्यस्ततम सड़क के किनारे तेंदुआ देखे जाने से लोगों में दहशत बनी हुई है। गढ़वा खेड़ा से महुआ गुंदे जाने वाली सड़क से कई गांव जुड़े हुए हैं। इस पर रोजाना सैकड़ों बाइक, साइकिल और पैदल राहगीर गुजरते हैं। पिछले कई दिनों से क्षेत्र में तेंदुआ देखे जाने की चर्चा हो रही थी। गुरुवार रात लगभग दस बजे कार सवार गढ़वाखेड़ा से महुआ गुंदे जाने वाली सड़क पर जा रहे थे। इस दौरान सड़क के किनारे गन्ने के खेत के पास एक तेंदुआ उन्हें बैठा हुआ दिखाई दिया। कार सवारों ने मोबाइल से उसका वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल होने के बाद खलबली मच गई। दूसरे दिन इस सड़क पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.