पीलीभीत, जुलाई 30 -- Pilibhit News: पीलीभीत। डीसीओ खुशीराम भार्गव ने किसान सहकारी चीनी मिल पूरनपुर के अंतर्गत ग्राम सिमरिया ता. महाराजपुर एवं टांडा छत्रपति में आयोजित ग्राम स्तरीय गन्ना सर्वे-सट्टा प्रदर्शन का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- गन्ना सर्वे सट्टा प्रदर्शन में मिली शिकायतों का होगा समयबद्ध निस्तारण गन्ना किसानों से संवाद निरीक्षण के दौरान मौके पर उपस्थित गन्ना किसानों से संवाद कर सर्वे-सट्टा संबंधी अभिलेखों का निरीक्षण किया और किसानों को गन्ना क्षेत्र एवं संबंधित विवरणों की भली-भांति जांच कर आवश्यक संशोधन समय से कराने के लिए प्रेरित किया। गन्ना समिति में सदस्यता लेने की अपील की गई।गन्ना समिति की सदस्यता डीसीओ ने कहा कि किसान सहकारी चीनी मिल में गन्ना आपूर्ति के लिए गन्ना समिति की सदस्यता अवश्य ग्रहण करें। उन्होंने बताया कि गन्ना स...